{"_id":"59bfcb2a4f1c1bac688b52a2","slug":"101505741610-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक त्यौहार सद्भाव भरे माहौल में मनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक त्यौहार सद्भाव भरे माहौल में मनाएं
Updated Mon, 18 Sep 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। थानाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा है कि धार्मिक त्यौहार प्रेम और सद्भाव से मनाएं। साथ ही कोई नई परिपाटी न डालें, जिससे माहौल खराब हो।
थाना प्रांगण में सोमवार को हुई पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने अपने पराक्रम और स्वभाव से समाज में आदर्श मूल्यों की स्थापना की थी। उनसे सबंधित रामलीला मंचन के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने की प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। इसी प्रकार मोहर्रम के दौरान भी सद्भाव कायम रहे। ये सभी वर्गों के लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है। बैठक में भाजपा नेता अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, गौरव गुप्ता, पूर्व प्रधान जलील खां, शशिभूषण प्रधान, महेश गुप्ता, अमित वाजपेयी, नरेंद्र तिवारी, विनीत शुक्ला, गौरव शुक्ला, सुखवीर सिंह, धीरेंद्र सिंह, नवी शेर, नन्हे लल्ला, लाल मोहम्मद, हनीफ आदि लोग मौजूद रहे।