{"_id":"59be821f4f1c1bb2688b507e","slug":"101505657375-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन पूजन के साथ मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन पूजन के साथ मनी भगवान विश्वकर्मा जयंती
Updated Sun, 17 Sep 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती जनपद में परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर मशीनी उपकरणों का भी पूजन किया गया।
लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रधान कार्यालय पर हुए आयोजन में श्री रामचरित मानस पाठ के समापन के बाद कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजन किया। हवन के बाद भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख क्षमा वर्मा, पूजा समिति के अध्यक्ष सादिक अली, सचिव सर्वेश सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, रामानंद, आशराम, गनपत लाल, सुनील बंधु, रामतीर्थ राज, रामेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
ककुहास पांचाल ब्राह्मण सभा के बिसरात घाट स्थित मंदिर पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। अखंड पाठ के सामपन के बाद हवन हुआ। पंडित राजीव मिश्रा ने पूजन कराया। समापन पर भंडारा में सभी ने प्रसाद छका। आयोजन में अध्यक्ष सुनील शर्मा पारखी, राधेलाल शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, रवींद्र शर्मा, अभय शर्मा, प्रदीप शर्मा, नितिन शर्मा, अमित शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, मुकेश शर्मा, अशोक शर्मा आदि का योगदान रहा।
असंगठित मजदूर यूनियन की ओर से लाला रामचरन लाल धर्मशाला में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। पंडित विश्वमोहन ने हवन पूजन कराया। बाद में भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मो. खुर्शीद, राकेश कुमार सिंह, शांती स्वरूप शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, शिवराज शर्मा, मो. गुलाम शाकिर, अरबाब खां, मो. कमर, आशा देवी, रानी, बटोली आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश सचिव आफताब अहमद ने किया। लक्ष इंस्टीट्यूट में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर बीटेक और पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हवन पूजन किया। आयोजन में डायरेक्टर डॉ. राजीव अग्रवाल, राजेश सक्सेना, संतोष कुमार, सत्येंद्र कुमार, अनुपम संतोषी, मनी मिश्रा, विकास दीक्षित, शोभित शुक्ला, संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। डिप्टी डायरेक्टर पदम प्रकाश अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक संस्थान (आईटीआई) में विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्याओं को भोज भी कराया गया। प्रधानाचार्य की देखरेख में हुए आयोजन में राजीव सिंह, वीएम त्रिवेदी, राम नरेश, शालू चौहान, दीप्ति तिवारी, नरेंद्र रौतेला, रवींद्र कुमार, राहुल विश्वकर्मा आदि का योगदान रहा।