फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हर्षोल्लास से विदा हुए मठिया और शाहजहांपुर के महाराजा

हर्षोल्लास से विदा हुए मठिया और शाहजहांपुर के महाराजा

Sat, 02 Sep 2017 07:39 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
हर्षोल्लास से विदा हुए मठिया और शाहजहांपुर के महाराजा
शाहजहांपुर। महाराष्ट्रियों के प्रमुख पर्व श्री गणेशोत्सव का शनिवार को दो स्थानों पर समापन हो गया। इस बीच सदर बाजार में महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से शाहजहांपुर के महाराजा और चौक में मठिया के महाराजा की विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजे और डीजे पर बज रहे गणपति बप्पा के भजनों के बीच मराठा युवाओं ने सड़क पर लटकाई गईं मटकियों को फोड़कर खुशी मनायी। आतिशबाजी छोड़ने के साथ ही अबीर-गुलाल से श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली। आयोजकों ने देर शाम गर्रा घाट पर गणपति बप्पा को भोग लगाकर महाआरती की। सभी ने अगले बरस आने का निमंत्रण देकर उन्हें विदा कर दिया।
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित लाला रामचरन लाल धर्मशाला में बिराजे गणपति बप्पा को शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ विदाई दी गई। महिलाओं ने सुबह मंडप में पहुंचकर गणपति बप्पा के प्रिय मोदक और अन्य व्यंजनों का भोग लगाया तथा परिवार की सुख-संपन्नता की कामना के साथ ही अक्षय सुहाग भी मांगा। दोपहर बाद विघ्नहर्ता की शोभायात्रा शुरू की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। मराठा युवाओं ने धर्मशाला के सामने तथा सदर बाजार क्षेत्र में लटकाई गईं मटकी फोड़ीं। तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा, अगले बरस आना है आना ही होगा, आदि गीतों पर झूमते युवाओं ने मटकी फोड़ने में काफी रुचि दिखाई। श्री गणपति बप्पा की सवारी पर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर-गुलाल से होली भी खेली। भक्त नाचते-झूमते मौज-मस्ती करते हुए गर्रा तट पर पहुंचे, जहां परंपरागत ढंग से भोग और महाआरती के बाद उन्हें विदा किया गया। शोभायात्रा में अर्जुन सूर्यवंशी, सुदामा शिंदे, अनिल कदम, सर्जेराव घोरपड़े, चंद्रकांत माने, नीरज वाजपेयी, नरेंद्र सक्सेना, नंद किशोर दीक्षित, विलासराव माने, लक्ष्मी घोरपड़े, सीमा माने, साधना शिंदे, वंदना कदम, नंदा सूर्यवंशी, सागर शिंदे आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

उधर, चौक में स्थानीय लोगों ने शर्मा जी के डेरे में गणपति बप्पा का मंडप सजाया था, जिसका समापन भी शनिवार को ही किया गया। स्थानीय लोगों के साथ मराठा समुदाय के लोगों ने विसर्जन शोभायात्रा में बढ़चढ़ कर सहभागिता की। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी कर आयोजन को सफल बनाया। डीजे और ढोलबाजे पर थिरकते मराठा युवाओं ने छतों के सहारे सड़क पर लटकाई गईं मटकीं फोड़ीं। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ शोभायात्रा गर्रा घाट पहुंचीं, जहां भोग और आरती के बाद गणपति महाराज को विदा कर दिया गया। शोभायात्रा में अरुण रस्तोगी, शानू शर्मा, सुचित सेठ, हरनाम कटियार, सुधीर गुप्ता, रत्नेश शुक्ला, पिंकू शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, अंकुर कटियार, मनोज अग्रवाल, अमित वैश्य, अमित अवस्थी, अंकुर गुप्ता, सत्यम स्वरूप मिश्रा, तुषार कपूर, विमल कपूर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed