{"_id":"59982b754f1c1b92788b484e","slug":"101503144821-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को बचाने में चचेरी बहन को भी लगा करंट, बाल बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को बचाने में चचेरी बहन को भी लगा करंट, बाल बाल बचे
Updated Sat, 19 Aug 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव खमरिया गदियाना में शनिवार को एक पोल में उतरे करंट की चपेट में आए युवक को बचाने गई उसकी चचेरी बहन को भी करंट लग गया। महिलाओं ने लाठी-डंडों से दोनों को पोल से दूर हटा कर उनकी जान बचायी।
गांव खमरिया गदियाना में कुछ माह पहले ही बिजली लाइन डाली गई तो लोग खुश हुए। एक सप्ताह पूर्व नई बिजली लाइन में सप्लाई शुरू की गई तो कई पोलों में करंट आने लगा। इससे गांववालों की खुशी काफूर हो गई।करंट से हादसे की आशंका से सहमे गांव के लोगों ने जेई और लाइनमैन को कई बार मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
शुक्रवार को गांव के राजेश का दस वर्षीय पुत्र गोविंद खेलते समय बिजली पोल के पास चला गया और पोल में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। यह देखकर चचेरी बहन शालिनी उसे बचाने गई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। गांव की महिलाओं ने लाठी-डंडों से दोनों को पोल से दूर हटाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। गांव के लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है।