{"_id":"5980a0004f1c1b1c038b466d","slug":"101501601792-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने को रुपये न मिलने पर युवक ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने को रुपये न मिलने पर युवक ने लगाई आग
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के लिए रुपये न देने पर युवक ने आग लगाई
गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
रौसरकोठी।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसरकोठी निवासी एक युवक ने शराब के लिए रुपये न मिलने पर खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रौसरकोठी निवासी 30 वर्षीय मोनू मंगलवार को दिन में 11 बजे मजदूरी करके लौटा तो शराब के नशे में था। कुछ देर बाद उसने पत्नी मीरा से और शराब पीने के लिए रुपये मांगने शुरू कर दिए। मीरा ने मना किया तो वह झगड़ा करने लगा। कुछ देर बाद वह चुपचाप झोपड़ी में जाकर बैठ गया। जब पत्नी बर्तन धोने चली गई तो मोनू ने बोतल में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई लेकिन तब तक वह काफी जल गया। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।