फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   101 gram panchayats in the district within one month from the trend of open defecation free

जिले में 101 ग्राम पंचायतें एक माह के अंदर खुले में शौच की प्रवृत्ति से मुक्त

Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिले में 101 ग्राम पंचायतें एक माह के अंदर खुले में शौच की प्रवृत्ति से मुक्त हो चुकी हैं। डीएम विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में हुई विकास कार्यों और मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा में यही तथ्य सामने आया। इससे उत्साहित डीएम आनंद ने कहा कि 15 मई तक 75 अन्य ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत शौचालय बन जाने से वहां के लोग भी शौच को बाहर जाना छोड़ देंगे। विकास कार्यों की प्रगति जांचते हुए डीएम आनंद ने कहा कि अगले चार-पांच माह के अंदर जिले में 22 लाख मानव दिवस स्रजित किए जाएंगे क्योंकि इसके लिए ग्राम विकास विभाग ने मनरेगा के तहत एक हजार कार्यों का इस्टीमेट स्वीकृत कराया है। उन्होंने कहा कि जल निगम के कामों में भी तेजी आई है और अन्य कई विभागों में भी पूरी क्षमता से शासकीय काम हो रहा है। गेहूं खरीद में प्रदेश में प्रथम पायदान हासिल करने के लिए संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की डीएम ने सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारी दबी हुई मानसिकता के बजाय खुले मन से काम करें। यदि कोई दबंगई और गुंडई दिखाए तो तत्काल एफआईआर कराएं। उन्होंने लोहिया समग्र ग्रामों के विकास कार्यों की निगरानी के लिए दो-दो गावों के एक-एक अधिकारी को नोडल अफसर नामित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. कमल कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी जोगेंद्र सिंह यादव, लोनिवि के एक्सइ्रएन आरके सिंह, आरईएस के एक्सईएन रामचंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed