फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   shabana azmi in azamgarh court

यूपी: शबाना ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान

Thu, 24 Oct 2013 12:11 AM IST
अमर उजाला, आजमगढ़
अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 24 Oct 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
shabana azmi in azamgarh court

पिता अतहर हुसैन उर्फ कैफी आजमी द्वारा सिविल कोर्ट में दायर संपत्ति विवाद के मुकदमे की पैरवी कर रही सिने तारिका एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शबाना आजमी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया।

विज्ञापन


कोर्ट ने शबाना के बयानों को मंजूरी दी। साथ ही बहस के लिए अगली तिथि निर्धारित की। बताते चलें फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवां गांव निवासी अतहर हुसैन ने बाहर रहने के दौरान अपने पैतृक आवास के एक हिस्से को रहने के लिए मेंहदी हसन को दिया था।
विज्ञापन


वर्ष 1986 में कैफी आजमी रहने के लिए पैतृक गांव मेजवां आए और मेंहदी हसन से अपनी संपत्ति मकान को वापस मांगा तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। इस पर कैफी आजमी ने 26 मई 1987 को दीवानी कचहरी में सिविल वाद दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा संख्या 516/87 की पैरवी कैफी आजमी ही करते थे। उनके देहावसान के बाद इसकी पैरवी शबाना आजमी कर रही है। पैरवी में कोई व्यवधान न आए इसलिए मां शौकत हुसैन और भाई बाबा आजमी ने शबाना आजमी को पावर ऑफ अटार्नी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed