फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sexual harassment case on assistant commissioner

यूपी: असिस्टेंट कमिश्नर पर यौन शोषण का मुकदमा

Tue, 03 Sep 2013 03:22 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2013 03:22 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment case on assistant commissioner

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के मुट्ठीगंज में रहने वाली एक छात्रा ने वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात एक अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


छात्रा की तहरीर पर शाहजहांपुर में तैनात अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

गोरखपुर के रहने वाले अभिषेक चतुर्वेदी वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं। इस समय उनकी तैनाती शाहजहांपुर जिले में है। अभिषेक की पढ़ाई लिखाई इलाहाबाद से हुई है। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उनकी दोस्ती मुट्ठीगंज में रहने वाली एक छात्रा से हो गई।
विज्ञापन


ग्रेजुएशन के बाद दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगे। बाद में अभिषेक का चयन पीसीएस में हो गया। इसी के बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। सोमवार को छात्रा ने मुट्ठीगंज थाने में तहरीर दी कि अभिषेक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वह शादी से इनकार कर रहा है। मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर धोखा देकर यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed