फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sex racket in bulandshahr

पैसे कमाने की हवस में बेटी से ही कराया 'गलत काम'

Mon, 10 Jun 2013 02:35 PM IST
बुलंदशहर/ब्यूरो
बुलंदशहर/ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2013 02:35 PM IST
विज्ञापन
sex racket in bulandshahr
उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में अपनी जड़ें जमा चुके जिस्मफरोशी के धंधे के पीछे छुपी एक ऐसी कहानी भी सामने आई है, जिसे सुनकर लोग अपनी दांतों तले उंगली दबा लेंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने एक ऐसी महिला दलाल को गिरफ्तार किया है जिसने तीन वर्ष पहले अपनी ही बेटी को जबरन जिस्मफरोशी की दलदल में ढकेल दिया था। बेबस बेटी ने बाद में आरोपी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


नगर की एक कालोनी में रहने वाली चर्चित महिला को यहां के लोग शक्ल और सूरत से बेशक ना जानते हों, लेकिन उसके नाम से अधिकतर लोग परिचित हैं।

इस महिला की हैवानियत के किस्से आधी आबादी को शर्मसार करते हैं। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि पकड़ी गई एक महिला कई वर्षों से जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये कमाने की भूख में इस महिला ने रिश्ते को भी तार-तार कर दिया। ढाई वर्ष पहले उसने अपनी बेटी को ही अधिक रुपयों के लालच में ग्राहक के पास भेज दिया था।

बाद में बेटी ने आरोपी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। इसके बाद तो यह महिला हैवान बन गईं और न जाने जिले और गैर जनपद की कितनी बेटियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर चुकी है।

ये पीड़िता हैं या फिर अपराधी?
पुलिस ने कई लड़कियों को महिला दलालों के घर से बरामद किया, लेकिन पुलिस ने जब उन लड़कियों से पड़ताल की तो पता चला कि एक लड़की तस्करी कर लाई गई है।

पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान तीन स्थानों से कई लड़कियों और महिलाओं को बरामद किया। इनमें तीन महिला एजेंट बताई गईं और शेष लड़कियां एजेंटों के इशारे पर जिस्मफरोशी करने वाली बताईं गईं।

इनमें से एक लड़की से जब पुलिस से बात की, तो उसने बताया कि कुछ माह पहले उसे झांसा देकर बिहार से लाया गया था। उसका कहना था कि उससे जबरन जिस्मफरोशी कराई जा रही थी। इस बयान के बाद पुलिस पशोपेश में पड़ गई है। अब पुलिस को यह पड़ताल भी करनी पड़ रही है कि पकड़ी गई लड़कियों में कौन पीड़ित है और कौन अपराधी?


फोन पर चलता है जिस्म का धंधा
नगर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का संचालन फोन पर होता है। फोन पर ही लड़कियों और ग्राहकों की बुकिंग कर दी जाती है। ग्राहक की डिमांड के मुताबिक समय और लड़कियों को तय किया जाता है। महिला दलालों के संपर्क नगर और जिले के बाहर के दलालों से भी हैं। वे मोबाइल पर ही लड़की की आयु बताकर मोलभाव और डिमांड करते हैं।

कॉल डिटेल से सफेदपोश होंगे बेनकाब
पुलिस की मानें तो पकड़ी गई दलालों से पूछताछ में कई सफेदपोशों के नाम सामने आए हैं। इनमें पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि और कथित पत्रकार भी शामिल हैं। पुलिस इन नामों को प्रकाश में लाने के लिए सुबूत जुटाने में जुटी है। पुलिस अफसरों की मानें तो कॉल डिटेल निकालकर सभी लोगों के नाम सामने लाए जाएंगे और उनकी भूमिका का भी खुलासा होगा।

कई घरों में चल रहा था धंधा
पुलिस द्वारा पकड़ी गईं तीन महिला दलाल नगर की आबादी वाली कालोनियों में रहकर घरों में ही धंधा चलाती हैं। इसके चलते कई बार विरोध के स्वर उठे हैं। लोगों ने सड़क पर आकर प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद पूर्व में इस धंधे पर शिकंजा नहीं कसा गया। इन महिलाओं के शातिर अपराधियों से भी संबंध हैं।


विरोध करने वालों पर यह हमला भी करवाती रही हैं। 20 दिन पहले एक महिला को जबरन धंधे में धकेलने की कोशिश की गई थी। दलाल और उसके साथियों ने विरोध पर महिला और उसके पति को पीटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed