फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sex racket caught in aligarh

मां-बेटी ने युवती को धकेला 'धंधे' में, मिट्टी का तेल डालकर जलाया

Fri, 05 Jul 2013 03:38 PM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
sex racket caught in aligarh

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ शहर में सेक्स रैकेट चलाने वाली मां-बेटी ने एक गरीब युवती की लाचारी का फायदा उठा कर उसे वैश्यावृत्ति के धंधे में उतार दिया।

विज्ञापन


युवती ने जब घर जाने के लिए रुपए मांगे तो जलाकर मारने का प्रयास किया। पीड़ित जब रिपोर्ट लिखाने सासनी गेट थाने गई तो उसे टरका दिया गया। एनजीओ की मदद से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
फिरोजाबाद शहर से सटे गांव निवासी 25 वर्षीय रीना (परिवर्तित नाम) अपने पति संग छह माह पहले शहर के शाहजमाल इलाके में आकर मजदूरी करने लगी थी।

रीना का डेढ़ साल का बेटा है, जो उसके मायके आगरा के एत्मादपुर में रहता है। डेढ़ माह पहले रीना के पति को मेरठ में कोई काम मिल गया तो वह रीना को छोड़कर चला गया। रीना की मालि हालत ज्यादा खराब हुई तो वह भीख मांगकर काम चलाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच वह इऩ मां-बेटी से टकराई। दोनों उसे घर में चौका बर्तन का काम देने के बहाने अपने साथ ले गईं और उसे गलत धंधे में उतार दिया। रीना के अनुसार खुद मां-बेटी भी गलत धंधा करती हैं।


रीना ने घर लौटने के लिए मां-बेटी से रुपये मांगे तो दोनों ने मिलकर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। लगभग 60 फीसदी झुलसी रीना को मां-बेटी जिला अस्पताल और मेडिकल भी ले गईं, फिर एक टैक्सी वाले को 2 हजार रुपये देकर उसे आगरा के रामबाग छुड़वा दिया।

वहां रीना ने भीख मांगी और पैसे जुटाकर किसी तरह अपने गांव पहुंची। परिजनों की मदद से अपने पति को मेरठ से बुलाया।

इसके बाद दंपति सासनी गेट थाने पहुंचा तो वहां से टरका दिया गया। बाद में एसएसपी को सूचना दी गई तो एसएसपी के निर्देश पर सासनी गेट पुलिस जिला अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed