फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Selected teachers will be out of job

यूपी: बड़ी संख्या में जाएगी शिक्षकों की नौकरी

Wed, 16 Oct 2013 11:53 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 16 Oct 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
Selected teachers will be out of job

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की गलती का खामियाजा अब चयनित शिक्षकों को भुगतना पड़ेगा। चयन बोर्ड की ओर से 2008-09 में हुई टीजीटी-पीजीटी परीक्षा में कुछ गलत प्रश्न पूछे गए थे।

विज्ञापन


इस पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई। मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर नया परिणाम घोषित करने का आदेश जारी हुआ है। इससे चयनित कई शिक्षक नौकरी से बाहर हो सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा में अंग्रेजी पीजीटी एवं टीजीटी के साथ भूगोल पीजीटी, कला टीजीटी, सामाजिक विज्ञान टीजीटी में गलत प्रश्न की शिकायत परीक्षार्थियों ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड से जब इसका समाधान नहीं निकला तो परीक्षार्थी शांत होकर बैठ गए। 2010 की शिक्षक भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली और गलत प्रश्न पूछे जाने को लेकर जब परीक्षार्थियों ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई तो कई विषयों

के रिजल्ट बदल गए।

इससे सबक लेते हुए 2008-09 की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों ने भी कोर्ट में शिकायत की। कोर्ट ने अंग्रेजी पीजीटी-टीजीटी, भूगोल विषय सहित कई विषयों के परिणाम में बदलाव का आदेश जारी किया है।

चयन बोर्ड अध्यक्ष डॉ. देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि पूर्व में हुई भर्ती को लेकर छात्रों ने आपत्ति उठाई है। कोर्ट ने इस बारे में आदेश जारी किया है।

अब आदेश के आधार पर प्रश्नों का सही मूल्यांकन करके नया परिणाम जारी किया जाएगा। इसमें पूर्व चयनित और
विद्यालयों में अध्यापन कर रहे बड़ी संख्या में शिक्षकों की नौकरी को लेकर खतरा बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed