Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saurabh Murder: Sahil and Muskaan were yearning for drugs and alcohol in jail

Saurabh Murder: जेल में ड्रग्स और शराब के लिए तड़प रहे साहिल और मुस्कान, जेलर ने कराया ये काम...

Sun, 23 Mar 2025 11:05 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 23 Mar 2025 11:05 AM IST
सार

मुस्कान रस्ताेगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ कुमार की हत्या कर दी थी। उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
Saurabh Murder: Sahil and Muskaan were yearning for drugs and alcohol in jail
आरोपी साहिल और मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रह्मपुरी में पति सौरभ की हत्या करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को जेल में तीन दिन से नींद नहीं आ रही है। वे रातभर करवटें बदलते रहते हैं। जेल में ड्रग्स व शराब न मिलने पर मुस्कान और साहिल की हालत बिगड़ गई है। बताया गया कि लंबे समय से दोनों नशा करते थे। हालत बिगड़ने पर जेल में ही डॉक्टरों ने इलाज किया और उनको दवाई भी दी। दोनों की लगातार निगरानी हो रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों बंदियों को अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दवाएं दीं। बताया जा रहा है कि दोनों खाने-पीने में भी ना-नुकुर कर रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में भी सामने आया था कि साहिल और मुस्कान नशा करते हैं। ड्रग्स, शराब और बीयर का रोजाना सेवन करना दोनों की आदत बन चुकी थी। नशा करने के बाद ही दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू घोंपे थे और गर्दन भी अलग कर दी थी। साहिल के घर से बीयर की बोतलें भी बरामद की गई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला व कसोल ले जाने वाले कैब चालक ने भी दोनों के नशा करने की बात पुलिस को बताई थी। दोनों ने रास्ते में और होटल में शराब की बोतल मंगाई थी। बीयर भी पी थी। बताया गया कि बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को साहिल और मुस्कान को नींद नहीं आई। दोनों रातभर अपनी-अपनी बैरक में करवटें बदलते रहे। 
 
विज्ञापन

यह बात बंदी रक्षकों और जेल स्टाफ ने जेल वरिष्ठ अधीक्षक को बताई तो उन्होंने दोनों हत्यारोपी से बातचीत की। इसके बाद दोनों ने लंबे समय से नशा करने की बात कबूली है। दोनों में अल्कोहल विड्रॉल के लक्षण देखे गए हैं। इसके बाद दोनों को जेल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें रिलेक्स के लिए कुछ दवाएं दीं। यह भी सामने आया है कि अभी तक दोनों से मिलने के लिए जेल में कोई भी परिजन और रिश्तेदार या परिचित नहीं पहुंचा है।
 

ये बोले जेलर
साहिल और मुस्कान दोनों काफी समय से नशा कर रहे हैं। इस कारण अब नशा न मिलने के कारण बेचैनी की दिक्कत हो रही है और रात को नींद भी नहीं आ रही है। नशा नहीं मिलने से दोनों परेशान हैं। इनका जेल अस्पताल में डॉक्टरों से चेकअप कराया गया है। डॉक्टरों ने कुछ दवाएं दी हैं। 
- वीरेश राज शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, चौधरी चरण सिंह जिला कारागार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed