फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   satyagrah for capital punishment to asaram

आसाराम की फांसी के लिए सत्याग्रह

Sun, 27 Oct 2013 02:46 PM IST
अमर उजाला, गोरखपुर
अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sun, 27 Oct 2013 02:46 PM IST
विज्ञापन
satyagrah for capital punishment to asaram

यौन शोषण मामले में फंसे आसाराम के खिलाफ वृंदावन के मोहना नंद उर्फ लाल बाबा ने अपनी पत्नी को गायब करने का आरोप लगाते हुए सत्याग्रह शुरू किया है।

विज्ञापन


शनिवार को लाल बाबा ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट में सत्याग्रह किया। इसके पहले वह कई अन्य स्थानों पर भी सत्याग्रह कर चुके हैं।

लाल बाबा का कहना है कि तीर्थाटन के दौरान नौ फरवरी वर्ष 2009 को पत्नी रामदासी के इलाज के लिए वह आसाराम के अहमदाबाद आश्रम में गए थे, जहां से उनकी पत्नी गायब हो गईं।
विज्ञापन


लाल बाबा ने आरोप लगाया है कि पत्नी रामदासी को उन्होंने महिला आश्रम में भेजा। कुछ देर बाद जब वह उन्हें ढूंढते पहुंचे तो अंदर नहीं जाने दिया गया। आश्रम के संचालक योगेश ने भी उन्हें टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी कोशिशों के बाद चांदखेड़ा पुलिस चौकी में उनकी तहरीर ली गई और आश्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन उनकी पत्नी नहीं मिली।

लाल बाबा गृह राज्य मंत्री, महिला और मानवाधिकार आयोग तथा राज्यपाल से भी फरियाद कर चुके हैं। उनका आरोप है कि 17 अक्तूबर को वृंदावन में एक सुबह उन पर जानलेवा हमला भी हुआ, जिसके बाद वह आसाराम की फांसी और उनके खिलाफ लोगों को जागरूक करने सत्याग्रह पर चल दिए हैं।

उन्होंने बताया कि अगले दिन उनका सत्याग्रह बिहार में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed