{"_id":"646fa2b31e30d097fe0a2d46","slug":"yuth-awearness-khalilabad-news-c-7-1-181265-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवाओं को पंचप्रण से किया जाएगा दक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवाओं को पंचप्रण से किया जाएगा दक्ष
विज्ञापन
संतकबीरनगर। 15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए पंचप्रण कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के जरिये संचालित कराया जाएगा। इसमें सभी विद्यालयों को भागीदारी निभानी है। युवाओं को पंचप्रण के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी।
डीआईओएस मनमोहन मिश्र ने बताया कि पंचप्रण योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसमें छात्रों को पांच प्रकार की जानकारी दी जाएगी। जिसमें भारत को विकास बनाने के प्रयास, गुलामी से मुक्ति, भारत की ऐतिहासिक विरासत, एकता की शक्ति, देशवासियों के कर्तव्य आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसमें पेटिंग, कविता, गीत लेखन, फोटोग्राफी, वर्कशाप, निबंध प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह में आयोजित होंगे।
इसमें 15 वर्ष से 29 वर्ष तक के युवा शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए राजकीय, अशासकीय सहायता प्रापत, वित्त विहीन, इंटर कॉलेज के ऐसे छात्र हो 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उन्हें इस प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम 27 मई को एचआरपीजी कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र के जरिये होगा।