{"_id":"646057f9437083f0d904ed09","slug":"youth-strangled-to-death-in-santakbirnagar-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने किया वार: बहू से नजदीकी के शक में युवक को गला रेत कर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने किया वार: बहू से नजदीकी के शक में युवक को गला रेत कर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 14 May 2023 09:09 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कंबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कंबीर नगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 14 May 2023 09:09 AM IST
सार
वारदात के बाद आरोपी बुजुर्ग फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर रात पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम बहू से नजदीकी के शक में ससुर ने युवक की बाकी से वार करके हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बुजुर्ग फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर रात पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि रमेश का एक युवक के घर आना-जाना था। युवक के पिता को शक था कि उनकी बहू की रमेश से नजदीकी है। इसी वजह से युवक के पिता रमेश से चिढ़ते थे। शुक्रवार की शाम पांच बजे रमेश से युवक के पिता से कहासुनी हो गई। इसी दौरान बुजुर्ग ने बाकी से रमेश के गले पर प्रहार करके घायल कर दिया। रमेश को एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी एसओ शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया आशनाई के चक्कर में हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन