फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth said- voted for good education and employment

Sant Kabir Nagar News: बोले युवा- अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए किया मतदान

Sun, 26 May 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 26 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Youth said- voted for good education and employment
पहली बार मतदान करने वालों में खासा उत्साह देखने को मिला
विज्ञापन

दुनियां की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में बने रहने के लिए रोजगार सबसे जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शनिवार को हुए चुनाव में पहली बार मतदान करने वालों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहली बार युवाओंं को देश की सरकार चुनने का मौका मिला। युवा ने कहा कि सशक्त सरकार चुनने के लिए मतदान किया। उच्च शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर ईवीएम का बटन दबाया। कहा कि देश विश्व की उभरती हुई अर्थव्यवस्था में शुमार है। बेरोजगारी का समाधान नहीं हुआ तो इसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम होंगे। हमें विश्व की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में बने रहना है तो बेरोजगारी दूर करना होगा। नई सरकार को उच्च शिक्षा, रोजगारपरक शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में काम करना चाहिए।

पहली बार देश की सरकार चुनने का मौका मिला है। नई सरकार को रोजगार के लिए काम करना होगा, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके और पलायन रोका जा सके।

- प्रकृति सिंह, औद्योगिक क्षेत्र

मैने पहली बार मतदान किया है। नई सरकार को रोजगार देना होगा। शिक्षा को पूरी तरह से रोजगार परक बनाना होगा, तभी देश का विकास तेजी से हो सकेगा।
- फैसल, पौली

मैने पहली बार लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी की है। मतदान करके काफी अच्छा लगा। नई सरकार से उम्मीद है कि वह युवाओें के रोजगार के लिए काम करे। युवा ही देश का भविष्य हैं, इसकी चिंता सरकार को करनी चाहिए।
विज्ञापन

- लकी, औद्योगिक क्षेत्र

मैंने मतदान कर दिया है। अब नई सरकार की जिम्मेदारी है कि वह शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी देने में गंभीरता से काम करें। इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तान्या गुप्ता, गोला बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed