फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth returning from 'Baba's place' attacked; sustains head injury

Sant Kabir Nagar News: बाबा के स्थान से लौट रहे युवक पर हमला, सिर फटा

Fri, 30 Oct 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth returning from 'Baba's place' attacked; sustains head injury
संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र के बनौली गांव में बाबा के स्थान पर आयोजित पूजा-पाठ और भोज में शामिल होकर लौट रहे एक युवक पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया है। मारपीट में युवक का सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल भेजा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बनौली गांव निवासी मनोज राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 28 अक्तूबर को गांव के प्रधान रघु राजभर की ओर से सूरसा चमनजोत के बगल स्थित क्षेत्रीय बाबा के स्थान पर पूजा-पाठ और भोज का आयोजन था। इसमें उनका चचेरा भाई गोविंद और गांव का ही शिवम भी गए थे। शाम करीब 4:30 बजे कार्यक्रम से लौटते समय सूरसा चमनजोत के पास शिवम ने गोविंद को रोक लिया और गालियां देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।
एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि पीड़ित मनोज की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक हरिनाथ मिश्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed