{"_id":"62af62f2f63d15070241172a","slug":"youth-raped-minor-khalilabad-news-gkp44090425","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने घर में घुसकर किया किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने घर में घुसकर किया किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने घर में घुसकर किया किशोरी से दुष्कर्म
युवक को ग्रामीणों ने कमरे में बंद किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि शनिवार की रात वह खाना खाकर छत पर सोने चली गई। उसकी नाबालिग बेटी घर में सो रही थी। गांव का ही एक युवक मौका पाकर उसकी बेटी के कमरे में घुस गया। उसकी 13 वर्षीय बेटी से जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेटी के शोर मचाने पर छत से भागकर नीचे आकर देखा तो बेटी खून से लथपथ थी। बेटी ने घटना की जानकारी दी। बाद में मौके पर आसपास के ग्रामीण जुट गए। युवक को उसी कमरे में बंद कर दिया गया। सूचना पर सुबह पुलिस पहुंचकर युवक को थाने पर ले गई। पीड़िता की मां ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक मामले मे मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। इस बाबत एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।