फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth injured in fight dies during treatment

Sant Kabir Nagar News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 01 Aug 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in fight dies during treatment
- लखनऊ में चल रहा था इलाज, 26 जुलाई की देर रात दुकान बंद कर घर जाते समय हुआ हमला
विज्ञापन

तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, मोहल्ले वासियों में आक्रोश
- परिवार में मची चीख-पुकार

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। कस्बे के कांटी वार्ड के टोला टेडुवा में पांच दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है।

टोला टेडुवा निवासी राकेश गौड़ (30) पुत्र चन्नर टडवरिया चौराहे पर चाट की दुकान लगता है। 26 जुलाई की देर रात दुकान बंद कर घर आ रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोसी कहासुनी को लेकर हमला कर दिए। मारपीट कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। परिजन मेंहदावल पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस पंजीकृत करते हुए मेडिकल के लिए भेजा। लेकिन घायल की स्थिति गंभीर देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल की स्थिति चिंताजनक बताते हुए उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान पांच दिन बाद बुधवार की रात घायल युवक की लखनऊ में मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की जानकारी जब मेंहदावल पुलिस को हुई तो पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामला संज्ञान में है। घटना के संबंध में केस पंजीकृत करते हुए पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में पूर्व में चालान किया था। युवक की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है, घटना में शामिल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- केशव नाथ, सीओ, मेंहदावल



अंकुश व मुस्कान के सिर से उठ गया पिता का साया


मेंहदावल। कांटी वार्ड वार्ड के टेडुवा गांव निवासी राकेश गौड़ की मौत से घर में मातम का माहौल है। दोनोंं मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हर कोई मासूम बच्चों का चेहरा देखकर जहां दुखी है वहीं घटना में शामिल हत्यारों के विरुद्ध आक्रोशित भी है।

राकेश गौड़ चाट की दुकान लगता है। गरीब और निराश्रित परिवार से है। 26 जुलाई की रात राकेश गौड़ को कुछ लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इलाज के बाद लखनऊ में उसकी मौत हो गई। राकेश चाट की दुकान से घर का खर्च चल रहा था। राकेश के तीन भाई हैं। राकेश गौड़ की मौत से उसके दो मासूम बच्चे मुस्कान (2) व अंकुश (1) के सिर से पिता का साया उठ गया। दोनों मासूम अपने पापा के लिए रो रहे हैं। वार्ड के सभासद शक्ति मणि त्रिपाठी ने बताया कि राकेश मिलनसार स्वभाव का युवक था। घर के मुखिया की मौत से परिवार और पड़ोसी भी दुखी है। लोगों ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed