{"_id":"66e5c8aaa4a045f51b0affe8","slug":"youth-injured-after-being-hit-by-car-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120764-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कार की चपेट में आने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कार की चपेट में आने से युवक घायल
Sat, 14 Sep 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर शनिवार को सड़क पार करते समय युवक को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को कार चालक ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया, जहां हालत नाजुक बताई जा रही है।
नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी नागेश्वर निषाद (40) वर्ष पुत्र गिरीश निषाद शनिवार को हाईवे पर स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे से जलपान की दुकान से सामान लेकर वापस घर जा रहा था।अभी वह सड़क पार कर ही रहा था तभी गोरखपुर से खलीलाबाद की ओर तेज रफ्तार से जा रही कार ने ठोकर मार दिया। जिससे वह घायल हो कर सड़क पर ही गिर गया।