फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   youth girl body found

युुवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 12 Jul 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
youth girl body found
युुवती का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

मुंह से निकला था खून, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
कोतवाली क्षेत्र के तेनुहारी दोयम गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। कोतवाली थाना क्षेत्र के तेनुहारी दोयम गांव से होकर गुजरी नहर में रविवार की दोपहर एक युवती का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कांटे चौकी इंचार्ज चंदन कुमार मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, पर नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कांटे चौकी अंतर्गत तेनुहारी दोयम गांव के पास बनी नहर में रविवार की दोपहर में एक युवती का शव ग्रामीणों ने देखा। शव मिलने की सूचना पर अगल-बगल गांव के लोग इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना कांटे चौकी पुलिस को दी। सूचना पर कांटे चौकी इंचार्ज चंदन कुमार पहुंच गए। उन्होंने नहर से शव को बाहर निकलवाया और ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। चौकी इंचार्ज चंदन कुमार ने बताया कि युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष है। युवती काले रंग की लैगी, सफेद रंग की कुर्ती पहने हुई है। उसके मुंह से खून निकल रहा था। युवती के शव को देखकर आस-पास के लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। सूचना पर सीओ अंबरीश भदौरिया, कोतवाल मनोज कुमार पांडेय पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed