फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth from Dhanghata murdered in Hamirpur, Himachal Pradesh

Sant Kabir Nagar News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में धनघटा के युवक की हत्या

Thu, 15 Oct 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Youth from Dhanghata murdered in Hamirpur, Himachal Pradesh
दुर्विजय की फाइल फोटो 
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के एक युवक की हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में हत्या कर दी गई। इसकी सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई है। परिजन इसकी जानकारी व शव लेने के लिए हिमाचल प्रदेश रवाना हो गए हैं। युवक ने परिवार से घर पर दीपावली में आने की बातें फोन पर बताईं थीं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पारासिर गांव निवासी रामवृक्ष ने बताया कि उनका बेटा दुर्विजय (38) एक वर्ष पहले हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के ग्राम बड़ा पोस्ट बड़ा तहसील नादौन में प्राइवेट नौकरी करने गया था। इस दौरान उसका कामकाज अच्छा चल रहा था। बुधवार की रात तकरीबन 1:30 बजे एक फोन कॉल आई, जिसने उनकी दुनिया उजाड़ दी।
विज्ञापन

फोन पर ऐसी सूचना आई कि सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया गया कि फोन से हिमाचल प्रदेश पुलिस बात कर रही है, उनके बेटे दुर्विजय की हत्या हो गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया वारदात देर शाम की लग रही है। जबकि पुलिस को इसकी सूचना जब हुई तो वह मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना से पूरे गांव में गम का माहौल हो गया है। हत्या की सूचना से माता कमला देवी और पत्नी सरोज देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकि युवक के तीनों बच्चे यही कह रहे हैं कि पापा तो दीपावली में आने को कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed