{"_id":"6ad11a90a73404911402f4bf","slug":"124-students-showcased-their-talent-in-the-mathematics-olympiad-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159016-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गणित ओलंपियाड में 124 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गणित ओलंपियाड में 124 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने, तार्किक क्षमता विकसित करने और उनकी शैक्षिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड आयोजित किया गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर सेमरियावां ब्लॉक के 21 परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं 41 कंपोजिट विद्यालयों के विद्यालय स्तर गणित ओलंपियाड में चयनित दो- दो बच्चे शामिल हुए। इस प्रकार 62 उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के 124 चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओलंपियाड के बाद जारी परिणाम में 11 विद्यार्थियों ने टॉप सूची में स्थान बनाया।
ओलंपियाड का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह की देख-रेख में कंपोजिट विद्यालय सेमरियावां में किया गया। ओलंपियाड सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चला। इसमें कक्षा छह, सात और आठ के उन विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिन्होंने विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान हासिल किया था। प्रत्येक विद्यालय से चयनित दो-दो विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया गया।
विज्ञापन
ओलंपियाड के दौरान विद्यार्थियों ने गणितीय प्रश्नों को हल कर अपनी समझ, तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता का परिचय दिया। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने परीक्षा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बताया कि गणित ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि पैदा करने के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना, आत्मविश्वास और तर्कशक्ति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। ओलंपियाड को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन गणेश प्रसाद चौरसिया, केएन पांडेय और संतोष कुमार तिवारी की अहम भूमिका रही।
नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली, शमीम अहमद, बृजेश कुमार गौतम, जलालुद्दीन अंसारी, नवीन श्रीवास्तव, अब्दुल रहमान, आनंद प्रकाश, अमरदेव यादव, विकास कुमार आनंद और सौरभ सिन्हा ने मूल्यांकन मंडल तथा कक्ष निरीक्षक के रूप में सहयोग किया।