{"_id":"65ce50df771e5cae03014a6a","slug":"youth-examination-center-divided-into-five-zones-monitoring-will-be-done-through-cctv-cameras-and-surveillance-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-109860-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा: पांच जोन में बांटा गया परीक्षा केंद्र, सीसीटीवी कैमरे व सर्विलांस से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा: पांच जोन में बांटा गया परीक्षा केंद्र, सीसीटीवी कैमरे व सर्विलांस से होगी निगरानी
Thu, 15 Feb 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा कल, 9672 परीक्षार्थी होंगे शामिल
- 17 व 18 को होनी है परीक्षा, 21 केंद्र बनाए गए
- पांच जोन में परीक्षा केंद्र को बांटा गया
परीक्षा हाॅल में जैमर की व्यवस्था की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती की परीक्षा होगी। इसके लिए 21 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर 9672 अभ्यर्थी शामिल होगें। परीक्षा में सुचिता बनाए रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस विभाग की तरफ से भी अलग से अधिकारियों को तैनात किया गया है।
जिला व पुलिस प्रशासन की तरफ से पुलिस भर्ती परीक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है। पांच जोन में पूरे परीक्षा केंद्र को बांटकर सुरक्षा एवं शांति पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है। अभ्यर्थी परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से दो घंटा पहले केंद्र पर पहुंचेंगे। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को पानी पीने की व्यवस्था केंद्र पर ही रहेगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे व सर्विलांस की निगरानी में होगी। सभी परीक्षा हाॅल में जैमर की व्यवस्था की गई है। कमांड कंट्रोल रूम से अधिकारी परीक्षा की निगरानी करेंगे। परीक्षा में लगे सभी कर्मचारियों का भी मोबाइल फोन प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
दो दिन चार पाली में 21 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। कुल 9672 परीक्षार्थी शामिल होगें। सभी केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। साथ ही पुलिस के अधिकारी भी उनके सहयोग में केंद्र पर तैनात रहेंगे। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस पिकेट की व्यवस्था करने के साथ ही यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए अलग से व्यवस्था किया गया है। जिससे अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई समस्या न हो। पूरी सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ पुलिस भर्ती की परीक्षा को संपन्न कराया जाएगा।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी