{"_id":"612d16f78ebc3e7f42300a81","slug":"youth-drowned-in-kathinaiya-river-khalilabad-news-gkp407362044","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: युवक ने कठिनइया नदी में लगाई छलांग, नहीं खोज पाए गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: युवक ने कठिनइया नदी में लगाई छलांग, नहीं खोज पाए गोताखोर
Tue, 31 Aug 2021 02:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:48 PM IST
सार
पुलिस ने लापता युवक की नदी में गोताखोरों से तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। युवक के नदी में कूदने की वजह को लेकर लोग तरह-तरह का कयास लगा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के कांटे कोतवाली और मुंडेरवा की सीमा से सटे डारीडीहा पुल से सोमवार को एक युवक कठिनइया नदी में छलांग लगा दी। युवक नदी में डूब गया। घटना देखकर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर कांटे चौकी और मुंडेरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लापता युवक की नदी में गोताखोरों से तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। युवक के नदी में कूदने की वजह को लेकर लोग तरह-तरह का कयास लगा रहे थे।
विज्ञापन
कांटे चौकी इंचार्ज बृजमोहन सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के किठुरी गांव निवासी 32 वर्षीय फूलचंद पुत्र हीरालाल मुंडेरवा व कोतवाली की सीमा से सटे डारीडीहा पुल से कठिनइया नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पीड़ित पत्नी शोभा देवी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसके पति अक्सर कठिनइया नदी में मछली पकड़ने आते रहते थे। वैसे उसके पति शराब का भी सेवन करते थे। उसने नहाने के उद्देश्य से ही पति के जरिए नदी में छलांग लगाने की बात बताई। जबकि आस-पास के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। नदी में लापता युवक की तलाश कराई गई, लेकिन पता नहीं चला। रात हो जाने की वजह से गोताखोरों ने तलाश बंद कर दी। मंगलवार को फिर तलाश कराई जाएगी।