फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth dies due to drowning in drain

नाले में डूबने से युवक की मौत

Mon, 17 Oct 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in drain
रामशब्द की फाइल फोटो। - फोटो : KHALILABAD
नाले में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

नित्यक्रिया के लिए सुबह सीवान की ओर गए थे रामशब्द
बेलहर (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी युवक की सोमवार को नाले में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से निकलवाया।
पड़रिया गांव निवासी 43 वर्षीय रामशब्द पुत्र बलिकरन सोमवार सुबह नित्यक्रिया के लिए सीवान की ओर गए थे। उसी दौरान वह नाले में गिर गए और उनकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नाले में शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर गांव के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

घटना से पीड़ित पत्नी सुभावती और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। रामशब्द के दो बेटे व दो बेटियां हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि आमी नदी के बाढ़ के पानी से नाला उफना गया है। जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि नित्यक्रिया के लिए गए रामशब्द का पैर फिसल गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed