{"_id":"6ad1133e87406690b505c53c","slug":"youth-dies-after-drowning-in-a-pond-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159031-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तालाब में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में बृहस्पतिवार सुबह तालाब में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र नंदू के रूप में हुई। पिता के मुताबिक, धर्मेंद्र एक सप्ताह से मानसिक रूप से परेशान था।
परिजन उसे समझा-बुझाकर सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास कर रहे थे। घटना के बाद परिवार में मातम है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
टिकरी गांव निवासी धर्मेंद्र सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक गांव के तालाब में कूद गया। उसे तालाब में कूदते देख व घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक के तालाब में डूबने की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। तालाब में काफी देर तक खोजबीन की गई। काफी मशक्कत के बाद धर्मेंद्र का शव बाहर निकाला जा सका। युवक की मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। गांव में भी घटना को लेकर शोक है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में पता चला है कि धर्मेंद्र एक सप्ताह से मानसिक रूप से परेशान था। पिता नंदू के मुताबिक, परिजन उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे। उसकी परेशानी के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।स