{"_id":"659845b37dbc57702d0cb58e","slug":"youth-died-in-miserable-conditions-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7849-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, संदेह के घेरे में पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, संदेह के घेरे में पत्नी
Fri, 05 Jan 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
- परिजनों ने शव का कर दिया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक की बृहस्पतिवार की दोपहर मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसी दिन शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार की सुबह युवक की हुई अचानक मौत से चर्चाओं की बाजार गर्म है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी जुटाई। युवक की मौत पर उसकी पत्नी को ही गांव के लोग संदेह के घेरे में खड़ा कर रहे हैं।
गांव वालों का कहना है कि गांव निवासी युवक के माता-पिता लखनऊ में निवास करते हैं। घर पर युवक और उसकी पत्नी तथा बच्चे रहते हैं। पत्नी के व्यवहार से खिन्न होकर युवक के माता-पिता गांव की जमीन के आधे से अधिक हिस्सा को बेच डाले थे। घर की माली हालत ठीक न होने की वजह से युवक से उसकी पत्नी से बराबर झगड़ा हुआ करता था।
शुक्रवार की दोपहर युवक की अचानक मौत हो गई। गांव के सभी लोगों को इस बात की जानकारी भी नहीं हुई और न ही युवक के माता-पिता तक सूचना पहुंच पाई। उसके पहले ही आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूसरी तरफ उसकी पत्नी मौत का कारण बीमारी बता रही है।
विज्ञापन
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि गांव के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंच गया था। मृतक की पत्नी और उसके 10 वर्षीय बच्ची से भी पूछताछ की गई। सभी ने मौत का वजह बीमारी बताई। यह भी पता चला कि मृतक युवक का इलाज मगहर में एक प्राइवेट चिकित्सक के वहां कराया गया। शव का अंतिम संस्कार बिड़हर घाट पर किया गया। इसकी भी जानकारी जुटाई गई।