फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   youth died 3 injured in accident

हादसे में युवक की मौत

Tue, 25 May 2021 10:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
youth died 3 injured in accident
हादसे में युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

दो घायलों का गोरखपुर और एक घायल का सिद्धार्थनगर में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। सोमवार की देर शाम सांथा-बांसी मार्ग पर धोबहा गांव के पास बाइक की हुई टक्कर में एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं तीन युवक घायल हो गए। घायलों में दो लोगों का उपचार गोरखपुर में और तीसरे का उपचार सिद्धार्थनगर में चल रहा है।

बखिरा क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी 22 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र राजेंद्र राजभर, 35 वर्षीय विनीत पुत्र चीनक, 15 वर्षीय रोहित पुत्र रामकरन एक ही बाइक से सोमवार की देर शाम नंदौर की तरफ से अपने घर जा रहे थे। अभी लोग धोबहा स्थित गैस गोदाम के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान 22 वर्षीय गुलबचन पुत्र राजेंद्र निवासी पचमोहनी थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर गुजरे। दोनों बाइक की आपस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों की सूचना पर डॉयल 112 नंबर की पुलिस टीम पहुंच गई। घायलों को लोग मेंहदावल सीएचसी पहुंचाएं। जहां से घायल विनोद, विनीत और रोहित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि चौथे घायल के परिजन उपचार के लिए सिद्धार्थनगर ले गए। जिला अस्पताल से भी तीनों घायल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए हैं। गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में घायल विनोद की मौत हो गई। जबकि दोनों घायलों को परिजन गोरखपुर में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। इधर, युवक की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चार भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था। पीड़ित पिता राजेंद्र, माता तारादेवी, भाई रामअशोक, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, बहन सुमित्रा देवी गमगीन थीं। मंगलवार को परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में एसओ मनोज सिंह ने बताया कि घायल विनोद के मौत होने की सूचना मिली है। अभी तक तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed