फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth danced on the songs of Suresh Kushwaha and Jiya

संत कबीर नगर: सुरेश कुशवाहा व जिया के गीतों पर थिरके युवा

Thu, 09 Feb 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Youth danced on the songs of Suresh Kushwaha and Jiya
मगहर महोत्सव में सुरेश एंड कुशवाहा के कलाकारों द्वारा गीत प्रस्तुत करते हुए।संवाद
कुशवाहा एंड पार्टी के कलाकारों ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। मगहर महोत्सव में बुधवार की रात लोकगीत गायक कुशवाहा एंड पार्टी के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भोजपुरी, भजन, लोकगीत, भाव नृत्य को देखकर दर्शक झूम उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुरेश कुशवाहा एंड पार्टी के अनिल जायसवाल के गीत शिरडी वाले साईं बाबा आया है तेरे से... हुई। इसके बाद आयो रे शुभ दिन आयो रे... पर ग्रुप नृत्य कर खूबसूरत नजारा पेश किया। संस्था के निदेशक सुरेश कुशवाहा ने पचरा देवी गीत कौने रहिया आवे माई की रथिया, कौने रहिया... को पेश किया। भोजपुरी गीत बिहारी मितवा दुनिया वाले कहे ला बिहारी मितवा... को सुनाया तो दर्शक झूमने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद दहेज लोभियों पर तंज कसते हुए एक भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया, जिसके बोल थे दूल्हे के मुंह देखा जैसे फैजाबादी बंडा, दहेज में माई बाप मांगे हीरो होंडा... सुनाकर वाहवाही लूटी। सुरेश कुशवाहा ने भोजपुरी गीत जवन बात बा संवरकी में उ गोर का करी को मधुर आवाज में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकगीत गायिका जिया ने भोजपुरी गीत अंगुली में डंसले बिया नगिनिया रे, हे ननदी पिया के बुलाइदा... सुनाकर लोगों की खूब तालियां बटोरीं। जिया व सुरेश ने भोजपुरी युगल गीत दबे पांव आईहा नजरिया बचाई के...भी सुनाया। एंकर की भूमिका रामपाल निषाद ने निभाई।

ऋषभ वर्मा, देवी लामा, अमित रियाष, मनीषा सिंह, प्रीति वर्मा आदि कलाकारों ने कार्यक्रम के दौरान अपने कला का खूबसूरत प्रदर्शन किया। इस मौके पर तहसीलदार शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी, विजय कुमार गुप्ता, आपूर्ति निरीक्षक राजीव गुप्ता, पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमा अंसारी, कानूनगो चंद्रभूषण कन्नौजिया, लेखपाल बुद्धिराम चौधरी, महोत्सव सहायक रंजीत कुमार, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed