फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth consumed poisonous substance under suspicious circumstances, died

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Sat, 01 Jun 2024 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Youth consumed poisonous substance under suspicious circumstances, died
धनघटा। क्षेत्र के मदरहा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन सीएचसी मलौली गए जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया जहां ले जाते समय देर रात रास्ते में उसकी मौत हो गई। शनिवार को पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


22 वर्षीय मेहताब पुत्र नजरे आलम से किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से सुबह विवाद हुआ। इसके बाद मेहताब घर में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत जब बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे। मलौली में डॉक्टर ने हालत गंभीर देखा तो जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक के पिता नजरे आलम का कहना है कि जिला अस्पताल में बेटे की हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिए। गोरखपुर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। तीन बेटों में से दूसरे नंबर के बेटे की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता नजरे आलम ने बताया कि पंचनामा के बाद बेटे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed