फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth attacked with iron rod

Sant Kabir Nagar News: युवक पर लोहे की रॉड से हमला

Fri, 29 May 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with iron rod
मेंहदावल। कस्बे के टैक्सी स्टैंड कैंपियरगंज रोड के पास युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा निवासी अंश पुत्र अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह टैक्सी स्टैंड के पास मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान भिटिया कला निवासी राज अपने एक अज्ञात साथी के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड में गमछा बांधकर उस पर हमला किया, जिसमें उसे चोटें आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed