{"_id":"6a5fb3473d48a2a79f015e10","slug":"youth-attacked-with-a-knife-over-a-land-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154159-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे के विवाद में मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमुरिया खुर्द गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में जमुरिया खुर्द निवासी सौर्य प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। आरोप है कि इसी रंजिश में मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे विपक्षी उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने उनके भाई राम आजाद पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। बचाव के दौरान उनके कंधे पर गंभीर चोट आई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि ज्ञानदास, राजेश्वर और सूरज ने उनके भाई को गिरा दिया, जबकि अभिषेक ने चाकू से वार किया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए ले गए। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।