फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young man raped six year old innocent girl

Sant Kabir Nagar News: छह साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Sat, 01 Jun 2024 10:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Young man raped six year old innocent girl
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव के चौराहे पर शुक्रवार रात पड़ोस के युवक ने छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, पुलिस तलाश में जुटी है। जानकारी पर सीओ व एएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन


दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव के चौराहे पर एक होटल है। होटल रोज रात करीब दस बजे बंद होता है। वहीं पर एक युवक रोटी बनाने का कार्य करता है। होटल के सामने किराए के मकान में एक परिवार भी रहता है। होटल के सामने रह रहे परिवार में एक छह साल की मासूम बच्ची रहती है। घर के सामने होटल होने से बच्चों व परिजन होटल में आना जाना लगा रहता था। शुक्रवार रात करीब दस बजे होटल में 35 वर्षीय रोटी बनाने वाले युवक ने छह साल की मासूम बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम बच्ची के चीख-पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग जुट गए। परिजनों से आरोपी की हाथापाई भी हुई। मौका देख कर आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस पहुंची और छानबीन किया। शनिवार सुबह में एएसपी शशि शेखर सिंह व सीओ ब्रजेश सिंह भी पहुंच गए। पीड़िता बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इधर, बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सीओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed