फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young man dies of electric shock while plugging inverter

Sant Kabir Nagar News: इनवर्टर का प्लग लगाते उतरा करंट, युवक की मौत

Sat, 01 Jun 2024 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Young man dies of electric shock while plugging inverter
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के चंद्रौटी गांव में शनिवार सुबह इनवर्टर का प्लग लगाते समय मोबाइल फोन विक्रेता को करंट लग गया। परिजन आनन-फानन में सीएचसी नाथनगर से जिला अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

चंद्रौटी गांव निवासी मनोज (30) पुत्र दयाराम शर्मा नाथनगर चौराहे के निकट वर्षों से मोबाइल फोन की दुकान चलाते थे। परिवार वालों के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे बैट्री में तेजाब डालकर इनवर्टर प्लग को विद्युत बोर्ड में लगा रहा थे। इसी दौरान अचानक मनोज करंट की चपेट में आ गए। परिवार वाले सप्लाई बंद करके पहले निकट के सीएचसी केंद्र नाथनगर और बाद में उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मनोज शर्मा की मौत होने की पुष्टि कर दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दरवाजे पर पिता के इंतजार में टकटकी लगाए खड़े रहे मासूम
धनघटा। करंट से मनोज की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मनोज के भरोसे ही परिवार का गुजर-बसर हो रहा था। घटना से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। घर के लोगों की चीख पुकार से वहां मौजूद हर लोगों की आंखें वहां नम थीं। मनोज की मासूम बच्ची महक (6) व बेटा शिवांग (4) दरवाजे पर खड़े होकर टकटकी लगाए पिता के आने की राह देख रहे थे। पड़ोसियों के अनुसार जब मनोज घर आता था तो बच्चों के लिए टॉफी, चॉकलेट आदि लेकर पहुंचता था। पत्नी खुशबू रोते-रोते अचेत हो जाती थी। दरवाजे पर खड़ी भीड़ बताने के लिए काफी थी कि मनोज के सरल स्वभाव के चलते उसके अंतिम दर्शन के लिए लोग कितने व्याकुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed