{"_id":"618ac29de220c601f0244cec","slug":"young-girl-hanging-susaid-on-fan-khalilabad-news-gkp4157959176","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर मे दुपट्टे के सहारे लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर मे दुपट्टे के सहारे लटकता मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
खेत में गए थे परिजन, युवती ने घर में की खुदकुशी
पीड़ित भाई ने पड़ोस गांव के युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मढ़ा आरोप
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के पिपरा गांव में मंगलवार को परिजन खेत में चले गए थे और इसी बीच किशोरी ने छत के कुंडे में लगे पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी के आत्मघाती कदम उठाने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। पिपरा निवासी स्वर्गीय गनपत यादव की 16 वर्षीय पुत्री गुड़िया का शव मंगलवार को छत के पंखे से लटकता मिला। पीड़ित भाई मनीष ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वह खेती करने गया था। घर पर बहन गुड़िया अकेले मौजूद थी। खेत से वापस लौटे। जब घर का दरवाजा खोला तो चौक गए। सामने गुड़िया फंदे से झूल रही थी।
परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पीड़ित भाई मनीष यादव ने पुलिस को घटना की सूचना दिया। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है।