फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   You will now be able to update your mobile number in the RC from the comfort of your home.

Sant Kabir Nagar News: अब घर बैठे आरसी में अपडेट कर सकेंगे मोबाइल नंबर

Thu, 15 Oct 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
You will now be able to update your mobile number in the RC from the comfort of your home.
संतकबीरनगर। वाहन खरीदते समय दर्ज कराया गया मोबाइल नंबर बंद हो गया है या अब उसका इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो वाहन की आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वाहन मालिक परिवहन मंत्रालय के वाहन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे वाहन स्वामियों को सहूलियत मिलेगी और कार्यालयों में भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वाहन की आरसी में सही मोबाइल नंबर दर्ज होने से वाहन संबंधी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने और जरूरी सूचनाएं प्राप्त करने में आसानी होती है। मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए वाहन मालिक को परिवहन मंत्रालय के वाहन सेवा पोर्टल https://vahan.parivahan.gov.in/vahanservice/vahan/ पर जाना होगा। यहां उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं में मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प चुनकर वाहन का पंजीकरण नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन


पोर्टल पर मांगी गई जानकारी भरने के बाद निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज कर सबमिट करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर पोर्टल पर मिलने वाले संदेश से आवेदन की स्थिति की जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पुराना मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं होने, विवरण का मिलान नहीं होने या सत्यापन में परेशानी आने पर संबंधित आरटीओ कार्यालय अथवा परिवहन विभाग के आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए। वाहन मालिकों को सलाह दी गई है कि ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए केवल सरकारी पोर्टल का ही इस्तेमाल करें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें।



वाहन के रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए आवेदकों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन ही मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे।
प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed