फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   yoth drowned body found

24 घंटे से लापता युवक की तालाब में मिली लाश

Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
yoth drowned body found
24 घंटे से लापता युवक की तालाब में मिली लाश
विज्ञापन

मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के रहने वाले लापता युवक की लाश शुक्रवार को टड़वरिया चौराहे के पास स्थित तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

नगर पंचायत मेंहदावल के रुईहट्टा निवासी 35 वर्षीय सुमेर पुत्र गंगाराम बृहस्पतिपवार को घर से निकला और नहीं लौटा। परिजन देर शाम तक ढूंढे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को बीएमसिटी मार्ग से सटे टड़वरिया चौराहे के करीब स्थित तालाब में युवक के शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान लापता सुमेर के रूप में हुई। परिजन व अगल बगल के लोगों ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। करीब तीन माह पूर्व इसके छोटे भाई की भी मृत्यु कस्बे में स्थित एक मंदिर के पोखरे में डूबने से हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि मृतक युवक शराब पीने का शौकीन था। संभवत: वह तालाब के करीब नित्य क्रिया के लिए गया होगा, जहां पैर फिसलने से तालाब में गिरने से उसकी मौत हो गई। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed