{"_id":"658871bde2e7c1d244006dec","slug":"yishu-birthday-celebrated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7279-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हर्षोल्लास के साथ मना प्रभु यीशु का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हर्षोल्लास के साथ मना प्रभु यीशु का जन्मोत्सव
Sun, 24 Dec 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
सेंट थाॅमस स्कूल में प्रभु यीशु का जन्म दिवस मनाया गया
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेंट थाॅमस स्कूल बरदहिया बाजार में रविवार की रात प्रभु यीशु का जन्म दिवस मनाया गया। मैरी क्रिसमस, हैपी क्रिसमस की आवाज चारों ओर गूंज उठी। कैरल गीत गाए गए। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर विशेष प्रार्थना सभा की गई। ईसाई समाज के लोगों ने एक-दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म की बधाइयां दीं। वहीं, घरों और गिरजाघरों में केक काटे गए।
सेंट थाॅमस स्कूल में बने चर्च की गोशाला में देर रात सांकेतिक रूप में प्रभु यीशु का जन्म हुआ। चरनी में उन्हें लिटाया गया। इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा की गई। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर भजन गाए गए। मेरा मसीहा बोलो जय, देखो चरणी में यहूदा नगरी में, चरवाअने नाचे झूमके गाए, गीतों को गाकर जन्म की खुशियां बांटी गई। इस मौके पर केक काटकर एक-दूसरे को केक खिलाने की रस्म पूरी की गई।
प्रधानाचार्य फादर सिबी जोसेफ ने कहा कि पाप और बुराई की दासता में फंसी मानव जाति को मुक्ति दिलाने के लिए प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। प्रेम, शांति, सेवा भाव, मेल मिलाप, क्षमा आदि सद्गुणों से भरे ईसा ने लोगों को मुक्ति का मार्ग दिखाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले ही क्रिसमस डे की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। मगर दो दिन पूर्व से खरीदारी का काम शुरू होता है। इसके साथ ही सेंटा क्लाॅज की ओर से बच्चों को गिफ्ट भी दिए गए।
इस अवसर पर फादर जार्ज केरिवेप्पिल, पीजे जोसेफ, गिरीश राय, प्रवीण, सतीश, हिमांशी, मनीषा, पारसनाथ, कविता समेत अन्य मौजूद रहे।