फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Worrying: Mustard oil and refined oil found substandard

चिंतनीय : सरसों के तेल और रिफाइंड मिले अधोमानक

Mon, 06 Oct 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Worrying: Mustard oil and refined oil found substandard
संतकबीरनगर। अगर आप सरसों का तेल खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि बाजार में बिक रहे सरसों के तेल और रिफाइंड जांच में अधोमानक मिले हैं। यह सभी ब्रांडेड कंपनियों के तेल और रिफाइंड हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर की माने तो मिलावटी तेल खाने से हर्ट, लिवर और किडनी प्रभावित होती है। इस तेल में विटामिन ए और डी की मात्रा न के बराबर मिली है। जून माह में पांच सैंपल लिए गए थे। टीम इन दुकानदारों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बाजार में सस्ते दाम पर सरसों के तेल की भरमार है। यह तेल कढ़ाही में डालते ही झाग दे रहा है। ठंडा करने पर जम भी जा रहा है। पाम और रिफाइंड तेल सस्ता होने के कारण सरसों के तेल में मिलाकर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। पाम ऑयल से सरसों का तेल गाढ़ा हो जाता है जबकि रिफाइंड को मिलाकर उसे पतला किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तो लोकल तेल और रिफाइंड की बात है। अब ब्रांडेड कंपनियों के तेल में भी कमी मिली है। खाद्य विभाग की टीम ने जून माह में सरसों के तीन और सोयाबिन रिफाइंड के दो नमूने लिए थे। इसकी रिपोर्ट आई है। इन सभी में विटामिन ए और डी की कमी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed