{"_id":"68d83036f91a354936072677","slug":"work-will-be-done-on-the-lines-of-convent-in-council-schools-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139011-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों में कान्वेंट की तर्ज पर होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों में कान्वेंट की तर्ज पर होगा कार्य
Sun, 28 Sep 2025 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:33 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय शिक्षा व स्कूलों की व्यवस्था से अब अभिभावक सीधे जुड़ेंगे। इसके लिए जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में शिक्षक अभिभावक बैठक होगी। यह बैठक बढ़ते कदम-घर से स्कूल की थीम पर होगी। इस व्यवस्था से बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा।
कान्वेंट व नर्सरी स्कूलों में हर महीने मासिक टेस्ट के साथ बैठक में अभिभावकों से उनके बच्चों की फीडबैक ली जाती है। इसी तर्ज पर शासन स्तर से अभिभावक डेस्क व बैठक की पहल तो तीन वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन यह व्यवस्था साकार रूप नहीं ले सकी। इस पर अब जोर देकर अमल कराया जाएगा। विभाग के मुताबिक शिक्षक अभिभावक बैठक की मदद से प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षक अभिभावकों से वार्ता करेंगे।
मसलन उनका बच्चा पढ़ाई में कैसा है, उसमें कौन-सी कमी है, गृहकार्य, स्कूल कार्य नियमित करता है या नहीं, कक्षा में उसकी उपस्थिति कम है तो इसके पीछे का कारण आदि की जानकारी शिक्षक अभिभावक से जानेंगे। इतना ही नहीं अभिभावक पढ़ाई-लिखाई के बावत शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। शिकायत का रिकाॅर्ड सुरक्षित करने के लिए रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पुस्तकों की उपलब्धता, ड्रेस, जूता मोजा स्वेटर सहित पढ़ाई लिखाई से संबंधित शिकायतें शिक्षक दूर करेंगे। विद्यालय की समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विभाग गंभीर है।