Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Work to replace old drinking water pipes begins, will provide relief

Sant Kabir Nagar News: पेयजल की पुरानी पाइपों को बदलने का कार्य शुरू, मिलेगी राहत

Tue, 28 Apr 2026 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Work to replace old drinking water pipes begins, will provide relief
खलीलाबाद के गोलबाजार में पाइप लाइन के लिए की जा रही खुदाई। संवाद
संतकबीरनगर। शहर के प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 100 करोड़ की परियोजना पर कार्य चल रहा है। इसकी रफ्तार काफी धीमी है। अभी तक कार्यदायी संस्था ने शहर की सीमा विस्तारित सहित कई मोहल्लों में पाइप डालने का कार्य किया है, अब पेयजल की पुरानी पाइपों को बदलने का कार्य शुरू कराया गया है। यह कार्य पूर्ण हाेने के बाद शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले शहर में पेयजल परियोजना के लिए शासन ने करीब 100 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की थी। करीब एक साल तक इस परियोजना पर कार्य ही शुरू नहीं हो सका। बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कार्य शुरू हुआ और सीमा विस्तारित सहित विभिन्न मोहल्लों में पाइप डाली गई। इसके साथ ही पांच स्थानों पर ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। इसमें गोरखल, मटिहना, बंजरिया-नेदुला के बीच, श्टौली शामिल है, लेकिन पुरानी पाइपों को बदलने का कार्य रुका रहा।
विज्ञापन

अब पुरानी और जर्जर हो चुकी पाइपों को बदलने के लिए कार्य शुरू कराया गया है। इसके तहत शहर के मुख्य बाजार गोला बाजार में खोदाई कर पाइप डाली जा रही है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000
पुरानी व जर्जर पाइपों के चलते लोगों के घरों में जा रहा प्रदूषित पानी
शहर में कुल 25 वार्ड है, लेकिन अभी तक सिर्फ 13 वार्ड में ही जलापूर्ति होती है। इसके लिए एक मात्र ओवर हेड टैंक है। पाइप लाइनें काफी पुरानी और जर्जर हो गई है, जिससे लीकेज की समस्या हमेशा बनी रहती है और लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंचता है, जो पीने योग्य नहीं है। अब पुरानी पाइपों को बदलने से इस समस्या से राहत की उम्मीद है। शहर के गोलाबाजार बाजार निवासी संजय गुप्ता, महेश कुमार आदि ने बताया कि पुरानी पाइपों को बदलने के लिए कार्य शुरू कराया गया है। यह कार्य पूर्ण होने पर काफी राहत की उम्मीद है।
0000000000000000000000
बिजली कनेक्शन और टोटियां लगाने का कार्य अधूरा
शहर में पेयजल परियोजना पर काम तेजी से कराया जा रहा है, लेकिन जहां पर ओवर हेड टैंक बने है वहां लगे मोटर को चलाने के लिए बिजली कनेक्शन की व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है। हालांकि कार्यदायी संस्था ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए है। इसके साथ ही लोगों के घरों पर टोटियां लगाने का कार्य भी नहीं हो सका है।

0000000000000000
शहर में पेयजल परियोजना पर कार्य कराया जा रहा है। पुरानी पाइपों को बदलने का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ टोटियां लगाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। बिजली कनेक्शन के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पूरा प्रयास है कि जल्द ही परियोजना पर कार्य पूर्ण करा लिया जाए।
-सभाजीत यादव, अवर अभियंता, जल निगम शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed