फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Work on the restoration of Kabir's tomb and shrine begins

Sant Kabir Nagar News: कबीर की समाधि व मजार की मरम्मत का काम शुरू

Sat, 04 Apr 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Work on the restoration of Kabir's tomb and shrine begins
कबीर की समाधि पर अनुरक्षण कार्य शुरू।  
मगहर में जैसे बना है उसी लुक में दिखेगी समाधि व मजार
विज्ञापन

मगहर। सद्गुरु कबीर स्थली मगहर के स्मारक परिसर में स्थित कबीर की समाधि व मजार की प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग की निदेशक रेनु द्विवेदी के निर्देशन व क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी गोरखपुर कृष्ण मोहन दूबे की देखरेख में जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे के द्वारा साफ-सफाई के साथ ही अनुरक्षण (मरम्मत) कार्य कराया जा रहा है। ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को पुरातात्विक धरोहर का अहसास हो सके।

क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी कृष्ण मोहन दूबे ने बताया कि कबीर चौरा परिसर में संरक्षित कबीर की समाधि व मजार के अनुरक्षण का कार्य कराया जा रहा है, जिसका अर्थ है कि जैसे बना था, उसी लुक में दिखना चाहिए। इसके अंतर्गत इसके प्रारंभिक निर्माण में जिस मटीरियल का इस्तेमाल किया गया था, वर्तमान में पुराना प्लास्टर निकालकर नया प्लास्टर लगाया जाएगा। इसमें सुर्खी चूने के प्लास्टर लगवाए जाएंगे। ताकि देखने में पुराने लुक का अहसास हो सके।
विज्ञापन

उसमें जरा सा भी बदलाव न दिखाई देने पाए। उसी तरह से इसकी रंगाई पुताई भी पुरातात्विक तरीके से कराई जाएगी। कबीर चौरा परिसर में स्थित समाधि व मजार हमारी पुरातात्विक धरोहरें हैं, जो हमें अपनी पुरातात्विक महत्व व संस्कृति का अहसास कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed