फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Work left after digging drain, passersby worried

Sant Kabir Nagar News: नाला खोदाई कर काम छोड़ा, राहगीर परेशान

Thu, 04 Jul 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Work left after digging drain, passersby worried
- धर्मसिंहवा में नौ दिन पहले हुई खोदाई से सड़क पर फैली मिट्टी व गिट्टी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के मुख्य कस्बे के चौराहे पर नाला निर्माण का खोदाई कर उसे छोड़ देने के कारण राहगीरों और दुकानदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर खोदाई के बाद निकली मिट्टी और रखी हुई गिट्टी वाहनों के आने-जाने में दिक्कत कर रहा है। लोगों ने बताया कि 10 दिनों से खोदाई कर छोड़ दिया गया है जिससे बरसात में काफी दिक्कत हो रही है।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा में नाला निर्माण का कार्य दो वर्षों से चल रहा है। एक ही नाला निर्माण होना है जिसमें कई ठेकेदार काम पाए हुए हैं। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी नाला निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। 10 दिन पूर्व यहां के मुख्य चौराहे पर नाला निर्माण के लिए खोदाई कर दी गई। लोगों ने ठेकेदार से इसे जल्द पूरा किए जाने का निवेदन भी किया था पर नाला खोदकर छोड़ दिया गया। अब आलम यह है कि खुदाई के बाद सड़क के किनारे रखी हुई मिट्टी और गिट्टी बारिश के पानी से मिलकर बीच चौराहे पर कीचड़ का स्वरूप ले लिए हैं, आने जाने वाले राहगीर गिर सकते हैं। अगल-बगल की दुकानदार भी इन समस्याओं के कारण काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

कस्बे के संतोष मद्धेशिया, अजीत मद्धेशिया, प्रमोद जायसवाल, अली अहमद, राजमणि तिवारी, राममिलन गौड़ आदि का कहना है कि समय रहते अगर बारिश से पहले नाला निर्माण ठेकेदार ने कर दिया होता तो यह समस्या नहीं आती। अब नाला में पानी भर गया है निर्माण वैसे भी नहीं होगा राहगीर भी समस्या झेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed