फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Work has begun on the BMCT route, making the journey to Nepal easier.

Sant Kabir Nagar News: बीएमसीटी मार्ग पर शुरू हुआ काम, नेपाल तक का सफर होगा आसान

Thu, 18 Dec 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Work has begun on the BMCT route, making the journey to Nepal easier.
बीएमसीटी मार्ग जो अब होगा फोरलेन । संवाद
सांथा। बस्ती के हड़िया चौराहे से करमैनी के रास्ते नेपाल तक के सफर को आसान बनाने वाले बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। बस्ती जिले में इसके लिए पेड़ों को काटा जा रहा है। वहीं मुआवजे के वितरण के साथ निविदा की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। इस दिशा में कार्य शुरु होने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी है। इसको चौड़ा करके फोरलेन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने करीब 30 माह पहले 49 किलोमीटर लंबे बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 593 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की थी। तब क्षेत्र के लोगों को विकास की आस जागी थी। समय बीतने के साथ चौड़ीकरण का शुरू न होने से क्षेत्र के लोगों व राहगीरों को निराशा हो रही थी।
विज्ञापन

दो दिसंबर के अंक में 593 करोड़ स्वीकृत, फिर भी शुरू नहीं हुआ सड़क का काम शीर्षक की खबर छपी थी। इस मामले को शासन ने संज्ञान में लिया। इसके बाद डीएम ने राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता रितेश वर्मा से जवाब मांगा। उसके बाद मार्ग के निर्माण की दिशा में पहल शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। लोगों ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा और नेपाल जाने में सहूलियत मिलेगी। इसके तहत हड़िया चौराहे से होते हुए बीएमसीटी मार्ग सेमरियावां, दुधारा, कुसरूखुर्द, नंदौर, मेंहदावल से करमैनी घाट तक करीब 49 किलोमीटर तक की सड़क को चौड़ा किया जाना है।

सड़क के चौड़ीकरण होने से बस्ती, संतकबीरनगर से होकर लोग गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर कैंपियरगंज पहुंचेंगे। इससे लोगों को नेपाल जाने के लिए सहूलियत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed