{"_id":"580cf7804f1c1bcc75bc1ca8","slug":"won-the-match-sravasti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती और श्रावस्ती ने जीता मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती और श्रावस्ती ने जीता मैच
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
cricket logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइंस परिसर में रविवार को 18 वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। गोरखपुर जोन की दस जिलों की पुलिस टीम ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच बस्ती और श्रावस्ती की पुलिस टीम ने जीता।
18 वीं अंतर्जपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में गोरखपुर,बस्ती और देवीपाटन मंडल के दस जिलों की टीम ने हिस्सा लिया। जबकि देवीपाटन मंडल के बहराईच जिले की पुलिस टीम ने किसी कारण से प्रतिभाग नहीं किया। पहला मैच बस्ती और बलरामपुर के बीच खेला गया। जिसमें बस्ती की टीम विजेता घोषित हुई। जबकि दूसरा मैच श्रावस्ती और गोंडा के बीच हुआ। जिसमें श्रावस्ती की टीम विजेता रही। सोमवार को देवरिया और कुशीनगर के बीच खेला जाएगा। प्रभारी एसपी अशोक वर्मा ने कहा कि खेल से आपसी सद्भाव पैदा होता है। खेल को खेल की भावना से ही खेला जाना चाहिए। आगे बताया कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता 23 से 26 अक्टूबर तक चलेगा। फाइनल में विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान सीओ आर के सिंह, पेशकार अनिल सिंह, पीआरओ मधुर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।