फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women's power worship campaign from tomorrow, various events to be held

Sant Kabir Nagar News: नारी शक्ति वंदन अभियान कल से, होंगे विविध आयोजन

Wed, 15 Apr 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women's power worship campaign from tomorrow, various events to be held
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर/ मेंहदावल। नारी सशक्तीकरण को नई दिशा देने के लिए मिशन शक्ति के तहत सभी परिषदीय विद्यालयों में 16 अप्रैल से नारी शक्ति वंदन अभियान शुरू किया जाएगा। 20 अप्रैल तक सभी परिषदीय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि इसके जरिये शासन का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास के साथ जागरूकता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ाना है। ताकि उन्हें प्रारंभिक स्तर से ही सशक्त बनाया जा सके। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इसमें 16 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें 70 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाली बालिकाओं व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में बालिकाओं द्वारा मानव शृंखला निर्माण व ब्लॉक स्तरीय नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed