फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   women works at dairy plant

डेयरी उद्योग से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Mon, 28 Sep 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
women works at dairy plant
गौरी स्वंय सहायता समूह इमलीडीहा में पशु की देखभाल करती हुई । - फोटो : KHALILABAD
डेयरी उद्योग से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
विज्ञापन

- गौरी महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष दिखा रहीं आगे बढ़ने की राह
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर/ संतकबीरनगर। गरीबी और मुफलिसी के चलते जब परिवार की परवरिश मुश्किल होने लगा तब खुद कुछ कमाने की ललक ने समूह गठन की राह दिखाई। यह कहना है खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के इमिलडीहा गांव में गठित गौरी महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शर्मिला का। उन्होंने बताया की उनके पति मजदूरी करके परिवार की जीविका चला रहे थे। जब घर में तीन बच्चे और सास ससुर की परवरिश में परेशानी होने लगी, तब उन्होंने समूह बनाने का निर्णय लिया। समूह की सभी बारह महिला सदस्य आत्मनिर्भर होकर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

समूह की अध्यक्ष शर्मिला बताती हैं कि लगभग दो साल पूर्व खलीलाबाद के इमिलडीहा में गौरी महिला स्वयं सहायता समूह का गठन हुआ। डेयरी उद्योग से जुड़े इस समूह में कुल बारह महिला सदस्य हैं। प्रतिदिन करीब बीस लीटर दूध का उत्पादन समूह की महिलाओं के जरिए किया जाता है। रोजाना करीब छह सौ रुपये कीमत का दूध बिक जाता है। इस समय समूह में कुल तेरह दुधारू पशु हैं। जिनमें बारह भैंस और एक गाय है। समूह की अध्यक्ष शर्मिला बताती हैं कि समूह में शामिल सभी महिला सदस्य डेयरी उद्योग से जुड़कर परिवार का खर्चा चला रही हैं। कोरोना संक्रमण काल में मास्क बनाने का बेचने का काम भी कर रही हैं। अब तक करीब 1000 मास्क बनाकर बेच चुकी हैं। डेयरी उद्योग से जुड़े अन्य उत्पाद जैसे पनीर, खोवा और घी का भी उत्पादन करने का लक्ष्य है। जिससे समूह को और आमदनी हो सके। इसके अलावा समूह को परिषदीय स्कूल का ड्रेस सिलने और बिजली बिल जमा कराने की जिम्मेदारी मिल रही है। इसके लिए भी प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed