फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   women will be hounered

गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं का होगा सम्मान

Fri, 20 Aug 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
women will be hounered
गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं का होगा सम्मान
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर 45 महिला प्रधान और 50 बेहतर कार्य करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारी होंगी सम्मानित
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
महिलाओं को एक-एक मास्क और राखी प्रदान की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तीसरे चरण में शनिवार को जनपद मुख्यालय के साथ ही सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर कार्यक्रम आयोजित होगा। जहां गांव की महिलाएं जुटेंगी और उन्हें सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी होगा। इसके अलावा प्रत्येक महिलाओं को एक-एक मास्क और राखी प्रदान की जाएगी।

डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति सरकार बेहद गंभीर है। इसके लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम संचालित है। मिशन शक्ति के फेज तीन में 21 अगस्त को जनपद मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें 45 महिला प्रधान और विभिन्न विभागों में तैनात बेहतर कार्य करने वाली 50 महिला अधिकारी और कर्मचारी प्रतिभाग करेंगी। महिला प्रधानों को एक-एक मास्क और राखी दी जाएगी। जबकि बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र के साथ मास्क व राखी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी को दिखाया जाएगा। इसी तरह ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों पर कार्यक्रम आयोजित होगा। जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराए जाने की व्यवस्था होगी। साथ में ही गांव की महिलाओं को मास्क और राखी का वितरण किया जाएगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश संबंधितों को दे दिए गए हैं। ग्राम पंचायत में निर्मित पंचायत भवन की एक दीवार को मिशन शक्ति के नाम पर समर्पित किया जाना है। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदार पूरे मनोयोग से जुट गए हैं। महिला प्रतिनिधि, प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed