{"_id":"695c06b14c28f979b9077ed4","slug":"women-were-made-aware-of-safety-issues-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-143960-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Tue, 06 Jan 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति के तहत सोमवार को जगह-जगह महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा को बारे में बताया। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए गांव-गांव चौपाल लगाई।
सभी थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के तितौवा, गोलाबाजार व बिधियानी, दुधारा थाना के ग्राम गातूखोर, बरैनिया व लौहरौली, महिला थाना ने समय माता मंदिर व गोला बाजार, धनघटा थाना के डिहवा, गौरापार, नारायणपुर व पिपरही, मेंहदावल के सीयर व पुरवा, बखिरा थाना के नारायणपुर, बेलहरकला के खजुरिया और धर्मसिंहवा थाना के भुलकी, मेंहदूपार व गौरीराई गांव महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए।